Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Break Silence On Harshad Chopda Exit: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर काफी दिनों से खबर आ रही है कि हर्षद चोपड़ा इसे अलविदा कहने वाले हैं। वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के ट्रैक पर फुल स्टॉप लग जाएगा और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के साथ-साथ प्रणाली राठौड़ भी शो को बाय-बाय कह देंगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव की मौत के बाद से ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की छुट्टी की अटकलें लग रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल का लीप देखने को मिलेगा, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा शो छोड़ देंगे और छुट्टियां मनाने कनाडा जाएंगे। इन सभी बातों पर अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर यानी राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के शो छोड़ने की बातों को अफवाह करार दिया।
राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा को लेकर कही यह बात
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के शो छोड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हर्षद और प्रणाली सहित कोई भी एक्टर शो को नहीं छोड़ रहा है। और यही सच है।" राजन शाही की बातों से साफ हो गया है कि हर्षद चोपड़ा कहीं नहीं जा रहे। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल के लीप की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
