रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने दिखाई लाडले बेटे की पहली झलक, उठाया खूबसूरत नाम से पर्दा

Rohit Purohit & Sheena Bajaj Baby: टीवी कपल शीना बजाज और रोहित पुरोहित दो महीने पहले बेटे के माता-पिता बने थे। अब आखिरकार इस कपल ने बेटे के चेहरे और खूबसूरत नाम से पर्दा उठा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें शीना और रोहित का प्यारा सा पोस्ट।

Rohit Purohit & Sheena Bajaj Baby: टीवी दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक रोहित पुरोहित और शीना बजाज अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। इसी साल 15 सितंबर को रोहित और शीना को अपनी पहली संतान मिली। एक्ट्रेस शीना ने बेटे को जन्म दिया शादी के पाँच साल बाद। अब कपल अपने बच्चे की परवरिश में काफी बीजी चल रहे हैं लेकिन इन सब के बीच उन्होंने फैंस को सप्राइज़ दिया। जी हाँ, आखिरकार जन्म के 2 महीने बाद रोहित और शीना ने अपने बेटे के चेहरे और नाम से पर्दा उठाया, यहाँ देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट।

    रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और शीना बजाज (Sheena Bajaj) ने अपने बेटे का नाम 'आरुष बजाज पुरोहित' (Aarush Bajaj Purohit) रखा है। इसी के साथ कपल ने अपने बेटे की क्यूट सी शक्ल भी दिखाई। कपल के बेटे को देख फैंस उसकी खूबसूरती पर मर मिटे हैं। कई फैंस ने कमेन्ट कर अनुमान लगाया कि बेटा शीना पर गया तो आंखें पिता रोहित पर। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। कपल ने अपने स्वीट से पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं से हमारा छोटा सा चमत्कार आ गया है। इन छोटे हाथों और पैरों को बढ़ने के लिए आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की ज़रूरत है। कृपया मेरे बच्चे को आशीर्वाद दें।' सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कलाकार कैसे समृद्धि शुक्ला, रोमित राज और अन्य एक्टर्स कपल को बधाई दे रहे हैं। टीवी की तरह अब बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के नाम से पर्दा उठाते हुए इस साल नजर आए।

    End of Feed