Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fame Mohsin Khan Gets Engaged: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से सालों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोहसिन खान हाल ही में लाइमलाइट में आ गये हैं। मोहसिन खान अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई रचाई है। उन्होंने मंगेतर तमन्ना (Tamanna) संग अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें तो साझा की ही हैं, साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए अपनी और तमन्ना की लव स्टोरी से भी पर्दा उठाया है। मोहसिन खान की सगाई की तस्वीरें देख टीवी स्टार्स और फैंस उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने चोरी छुपे कर ली है सगाई! हाथ में अंगूठी देख फैंस की सांसें हुईं ऊपर-नीचे
सगाई की तस्वीरों में मोहसिन खान (Mohsin Khan) और तमन्ना (Tamanna) साथ में बेहद खूबसूरत लगे। जहां मोहसिन खान ब्लैक आउटफिट में नजर आए तो वहीं तमन्ना ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। मोहसिन खान ने अपनी और तमन्ना की लव स्टोरी से पर्दा उठाते हुए लिखा, "अल्लाह का शुक्र है। यह हंसने-मजाक करने वाली, आत्मविश्वास से भरी, संवेदनशील और बेहद खूबसूरत लड़की, जो हमेशा हंसती, गाती, नाचती, उम्मीद करती और दुआ करती रहती है, शायद अल्लाह ने इसे मेरे लिए आसमान में ही लिख दिया था। जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, पहली बार मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा और पहली बार तुम्हें “हम तो भाई जैसे हैं, वैसे रहेंगे” गाते हुए सुना, उसी पल मेरे दिल को एक सुकून मिला। मुझे लगा कि मुझे मेरा हमसफर मिल गया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: करोड़ों का घर लाने के बाद शादी करने वाले हैं Parth Samthaan? एक्टर ने इंटरव्यू में दिया हिंट; कौन है लड़की
मोहसिन खान (Mohsin Khan) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा कहा गया था कि जब आपको आपका जीवनसाथी मिल जाता है, तो उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला सबसे आसान और साथ ही सबसे महत्वपूर्ण फैसला लगता है। शायद हमारी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी थी। या शायद जिंदगी में कभी-कभी दो लोग बिल्कुल सही समय पर एक-दूसरे से मिलते हैं, जैसे उनका मिलना पहले से ही तय हो। अब जब हम अपनी जिंदगी का यह नया सफर साथ शुरू कर रहे हैं, एक ऐसा सफर जो प्यार, दोस्ती और जिंदगीभर की खूबसूरत यादों से भरा होगा। तो मुझे तुम्हारी पसंदीदा फिल्म की एक बात याद आती है।"
मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने अपनी पोस्ट में मोहब्बत के लिए लिखा, “मोहब्बत क्या होती है, ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आए…हमेशा हंसती रहे। अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही।” हमने एक-दूसरे से जितने भी वादे किए हैं और भविष्य के जितने भी सपने देखने बाकी हैं, उनमें शायद सबसे खूबसूरत सपना यही है, एक-दूसरे में अपना घर और अपना सुकून ढूंढना। मेरी जान, यह हमारे लिए और हमारी हमेशा साथ रहने वाली जिंदगी की नई शुरुआत के नाम।"
मोहसिन खान (Mohsin Khan) की पोस्ट देख निया शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, श्रद्धा आर्या, सोनारिका भदौरिया, अनेरी वजानी, दिव्या अग्रवाल और रुपाली गांगुली जैसे कई सितारों ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं।
