Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Harshad Chopda: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा पिछले 2 साल से ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहे थे। शो में अभिमन्यु के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से फैंस एक्टर के टीवी पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर के फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हर्षद टीवी इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। पिछले 2 साल से एक्टर अभिमन्यु बिरला के किरदार में लोगों को एंटरटेन कर रहे थे। ये रिश्ता में अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
हर्षद ने अपने करियर की शुरुआत में कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्टर ने हर किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाया है। एक्टर इससे पहले भी अपने शोज के बाद ब्रेक ले चुके हैं। अब हर्षद का आगे क्या प्लान है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो कितने समय बाद टीवी पर फिर वापस आएंगे।
हर्षद चोपड़ा ने कब- कब लिया ब्रेक
हर्षद ने साल 2012 में ब्रेक लेने के बाद 2 साल बाद टीवी पर वापसी की थी। उन्होंने हमसफर शो में करीब 5 महीने काम किया था। इसके बाद एक्टर ने 3 साल का ब्रेक लिया था। एक्टर ने फिर जेनिफर विंगेट के साथ बेपनाह में साल 2018 में काम किया था। इसके बाद एक्टर ने फिर 3 साल का ब्रेक लिया और ये रिश्ता क्या कहलाता है से वापसी की थी। इस शो में एक्टर को फैंस का भरपूर प्यार मिला।
