CID Fame Dinesh Phadnis Death: सीआईडी के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स उर्फ दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर ने कांदिवली के तुंगा अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर की मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया जा रहा है। सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 30 नवंबर को फ्रेडरिक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। एक्टर के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 5 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।
दयानंद शेट्टी ने कुछ समय पहले ही अपने दोस्त के बारे में हेल्थ अपडेट दिया था। रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि दिनेश को हार्ट अटैक आया था। लेकिन उनके दोस्त दयानंद शेट्टी ने हार्ट अटैक की खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर का लीवर डैमेज हो गया है।
दयानंद शेट्टी ने बताया था कैसी है दिनेश की तबीयत
दयानंद शेट्टी ने बताया था कि उनकी हालत बेहद गंभीर हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। दिनेश को साआईडी से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर ने 27 सालों तक इस शो में काम किया था। फ्रेडरिक्स शो में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे।
