टीवी मसाला

YRKKH: अभिरा की जिंदगी में प्यार कर रंग भरेगा ये TV एक्टर, अरमान को हटाकर बनाएगा दिल में जगह

TV Actor To Join YRKKH: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। खबर सामने आई है कि सीरियल में जल्द ही एक मशहूर टीवी एक्टर की एंट्री होने वाली है जो छोटे परदे पर समृद्धि शुक्ला संग नजर आएंगे। जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

yrkkh (2)

TV Actor To Join YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। कहानी में 6 साल का लीप दिखाया जाएगा जिसमें अरमान और अभिरा के रास्ते एक दूजे से जुदा हो जाएंगे। मेकर्स ये लीप टीआरपी के चलते लेकर आए हैं। पिछले कई महीनों से सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी ना घट और ना ही बढ़ रही है। इसी के साथ अब खबर सामने आई है कि लीप के बाद टीवी दुनिया के हैंडसम हँक एक्टर की एंट्री होने जा रही है जो समृद्धि शुक्ला संग नजर आएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में 6 साल का लीप आया और नए किरदार की एंट्री भी हुई। खबर है कि टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) शो का हिस्सा बन सकते हैं। सिर्फ यही नहीं धीरज और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी बनाने का मेकर्स प्लान कर रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि धीरज धूपर को ये रोल हमेशा नहीं बल्कि 3 महीने के लिए ऑफर किया गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर की तरफ से इन खबर पर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई। अगर मेकर्स और धीरज के बीच बातचीत पूरी हो जाती है तो ये जोड़ी देखने लायक होगी।

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि पुकी की नहावन पूजा के लिए पूरा परिवार मंदिर जाता है। विद्या जैसे ही पुकी को मझदार के पास नजर उतारने ले जाती है गुंडे उसे किडनैप कर लेंगे। अभिरा अपनी बच्ची को बचाने के लिए उन गुंडों संग लड़ाई करेगी। पुकी को कोई छीन ना पाए अभिरा उसे एक डब्बे में डाल देगी लेकिन वो गायब हो जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article