Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, 15 Dec Episode Update: अक्षरा को अभिमन्यु ने दिया स्पेशल गिफ्ट, महिमा और कायरव ने दूर किए गिले-शिकवे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (YRKKH) 15 December 2022 Full Episode Written update: स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों ने देखा कि अभिमन्यु और अक्षरा की मेहनत से कायरव और महिमा के बीच पैदा हुए मनमुटाव मिट जाते हैं। सारे गिले-शिकवे दूर करने के बाद कायरव और महिमा पिकनिक साथ जाने का फैसला भी ले लेते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी लम्बे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है ( Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स दर्शकों के सामने ऐसे-ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स पेश करते हैं कि वो इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड की बात करें तो इसमें भी दर्शकों को कई सारे मजेदार ट्विस्ट्स देखने को मिले। जहां महिमा और कायरव ने एक-दूसरे के साथ सारे गिले-शिकवे दूर किए तो वहीं अभिमन्यु को अक्षरा से स्पेशल गिफ्ट मिला। ये सारी चीजें पिकनिक के दौरान हुईं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th Dec written update

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th Dec written update

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु के साथ होती है, जो ये फैसला लेते हैं वो महिमा और कैरव को समझाएंगे कि दोनों पिकनिक पर चलें। अभिमन्यु कायरव से बात करने के लिए जाता है तो अक्षरा महिमा से बात करने के लिए जाती है। अभिमन्यु कायरव से अनीषा के बारे में बात करता है। अक्षरा महिमा को चुपके-चुपके दोनों की बात सुनवाती है। बात करते-करते कायरव भावुक हो जाता है और बताया है कि उसे इस बात का दुख है कि वो अनीषा और महिमा को नहीं बचा पाया। जब महिमा कायरव के मुंह से ये बातें सुनती है तो वो काफी दुखी हो जाती है और उसे बुरा भी लगता है।

End of Feed