YRKKH: तो ये हसीना अभिरा की सौतन बन अरमान संग बसाएगी गृहस्थी, खूबसूरती में रूही को भी देती है टक्कर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rookie Actress Ruheen To Play Armaan New Love Interest: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप आने वाला है, जिसके बाद अरमान की जिंदगी में नई लड़की की एंट्री होगी। हाल ही में उस हसीना का नाम भी सामने आया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rookie Actress Ruheen To Play Armaan New Love Interest: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस को भी हैरान किया हुआ है। शो में जल्द ही 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद अरमान और अभिरा अलग हो जाएंगे। जहां अभिरा अकेलेपन में जिंदगी बिताएगी तो वहीं अरमान अपनी बेटी पूकी को पालेगा। लेकिन उसके साथ ही अरमान की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री भी होगी। हाल ही में उस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जो कि 'रूकी' फेम रुहीन हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा की सौतन बन कदम रखेगी ये एक्ट्रेस

End of Feed