शादी की 10वीं सालगिरह पर Vivek Dahiya ने लुटाया Divyanka Tripathi पर प्यार, बोले- 10 साल पहले...

Vivek Dahiya Romantic Post For Divyanka Tripathi: टीवी के पॉपुलर एक्टर विवेक दहिया ने शादी की 10वीं सालगिरह पर दिव्यांका त्रिपाठी पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर की।

Vivek Dahiya Romantic Post For Divyanka Tripathi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की शादी की आज 10वीं सालगिरह है। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है। विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। वहीं आज सालगिरह के खास मौके पर विवेक दहिया ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी पर खूब सारा प्यार लुटाया। विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों की खुशी देखने लायक रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पहले प्यार को पाने की खातिर जादू-टोने तक पहुंच गई थीं Divyanka Tripathi, फिर यूं हुई विवेक दहिया से मोहब्बत

divyanka tripathi vivek dahiya (7)

विवेक दहिया ने लुटाया दिव्यांका त्रिपाठी पर प्यार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शादी की सालगिरह के खास मौके पर की गई विवेक दहिया की ये पोस्ट देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गई है। पोस्ट के कैप्शन में विवेक दहिया ने दिल की बातें बयां कीं। उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) संग फोटोज शेयर कर लिखा, "10 साल पहले ये केवल एक वादा और एक सपना था। आज, ये प्यार, लेसन और ढेर सारी मस्ती से भर चुका है, जिसे मैं हमेशा सराहुंगा। बिल्कुल नहीं बदलुंगा और इसका एक चीज नहीं जाने दूंगा। ये हमारे लिए, जो भी हमने साथ बनाया है और जो चैप्टर आगे आने वाले हैं। दिलदारा दिलदारा, ये रत्ती भर का जग सारा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने जुडवां बेटों के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली फोटोज, बोलीं- 'तू मेरी आशिकी'

End of Feed