टीवी मसाला

Bigg Boss 17 से पहले सीजन 4 में नजर आए थे Vicky Jain, नहीं हो रहा यकीन तो देखिए ये वीडियो

Vicky Jain Seen in Bigg Boss 4: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अपने मास्टरमाइंड गेम से दिल जीत रहे विक्की जैन (Vicky Jain) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें कंटेस्टेंट सीजन 4 में भी नजर आए थे।

Image

Vicky Jain Seen in Bigg Boss 4 before 17 season

Vicky Jain Seen in Bigg Boss 4: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आए दिन हंगामे होते ही रहते हैं। ऐसे में मेकर्स के ट्विस्ट और टर्न्स ने सभी को शो से बांधे रखा है। इसी के साथ शो से जुडी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। शो में नजर आ रहे विक्की जैन अपने गेम से सभी का दिल जीत रहे हैं। चालाकियों से विक्की हर कंटेस्टेंट को अपनी कटपुतली बना रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विक्की जैन बिग बॉस के ही सीजन 4 में नजर आ चुके हैं। यहां जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

बिग बॉस सीजन 4 को लेकर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain) नजर आ रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में देखा गया की कैसे सीजन 4 में सारा खान और अली मर्चेंट की शादी हो रही है। इसी फंक्शन में विक्की जैन अपने दोस्त जैन भानुशाली संग नजर आए। उस समय विक्की जैन इतने मशहूर नहीं थे, लेकिन टीवी कलाकारों के बीच काफी मशहूर थे।

वीडियो में विक्की जैन बेहद ही अलग और युवा नजर आ रहे हैं। शायद ही किसी ने विक्की को उस दौरान नोटिस किया होगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। जानकारी के लिए बता दें की साल 2021 में विक्की और अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) ने एक दूसरे के संग सात फेरे लिए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article