Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में मेकर्स जल्द जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। जेनरेशन लीप के बाद शो में सई और विराट के बच्चे यानी सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स शो के नए लीड एक्टर्स की कास्टिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बन्नी चाऊ होम डिलीवरी की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) को ये शो ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस इस शो में लीड रोल प्ले करने वाली हैं।
Ulka Gupta (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- GHKKPM फेम आयशा सिंह- हर्षद अरोड़ा कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट! एक्ट्रेस ने बताया कैसा है रिश्ता
उल्का गुप्ता को मिला नया शो
प्रोडक्शन हाउस के करीब सूत्र ने बताया कि उल्का को शो में लीड रोल प्ले करने के लिए चुना गया है। एक्ट्रेस ने शो की मोक शूटिंग को पूरा कर लिया है। अभी तक इस खबर को उल्का या मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। सूत्र के अनुसार, शो में बड़ा लीप आने वाले है जिसके बाद शो की पूरी कहानी बदल जाएगी। शो में बहुत सारे नए लोगों की एंट्री हो सकती है। अभी मेकर्स और चैनल के बीच अलग-अलग बातों को लेकर चर्चा हो रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फहमान खान को भी इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। फहमान अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। फैंस शो में आने वाले जेनरेशन लीप को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो सत्या, सई और विराट की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ सई चाहती हैं कि वीजू काका और अंबा को उनका प्यार मिल जाए। इसमें सई की मदद विराट करेगा। इस दौरान सई और विराट भी एक- दूसरे के फिर से करीब आ जाएंगे। सत्या का दिल टूट जाएगा।
