TV Newsmaker of the day, 2 november 2022: टीवी जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल से लेकर टीवी रिएलिटी शो तक आज 2 नवंबर का दिन काफी हलचल भरा रहा है। कलर्स के कुछ सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक नागिन का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। वहीं बिग बॉस के घर से भी कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बिग बॉस 16 का घर आज कचहरी में तबदील होने वाला है, जहां गौतम विज और सौंदर्य शर्मा के रिश्ते पर घरवाले सवाल उठाते नजर आए हैं। आइए आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं-
TV Newsmaker of the day, 2 November 2022
चारू असोपा ने राजीव पर लगाया संगीन आरोप
चारू असोरा और राजीव सेन के मामले में रोज एक नई अपडेट सामने आ रही है। आज चारू ने राजीव पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की राजीव के साथ उनके 3 साल पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। बता दें कि चारू और राजीव का रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा है।
नागिन 6 में आया जबरदस्त ट्विस्ट
कलर्स के सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक नागिन का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रथा और प्रार्थना आमने सामने आ गई है। इसमें प्रार्थना अपनी ही मां प्रथा को खत्म करना चाहती है। इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि प्रथा और प्रार्थना को एक करने के लिए खुद भगवान शिव जी सामने प्रकट होने वाले हैं।
शाका लाका बूम बूम की एक्ट्रेस करेंगी शादी
शाका लाका बूम बूम टीवी सीरियल में चाइल्ड स्टार के रूप में काम कर चुकीं हंसिका मोटवानी अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हंसिका मोटवानी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बना चुकी हैं। अब इसी साल दिसम्बर के महीने में अपने एक पुराने दोस्त के साथ शादी करने वाली हैं।
सौंदर्य और गौतम के रिश्ते पर उठे सवाल
बिग बॉस के घर में आज बवाल मचने वाला है। आज घर- कोर्ट में बदलने वाला है, जिसमें गौतम विज और सौंदर्य शर्मा के रिश्ते पर सवाल उठने वाले हैं। एक तरफ जहां घर के बाकी सदस्य दोनों के रिश्ते को झूठा और फेक करार दे रहे हैं, वहीं सौंदर्या, गौतम के साथ अपने रिश्ते का बचाव करते हुए नजर आ रही हैं। सौंदर्य का कहना है कि उन्हें अपने रिश्ते को लेकर किसी तीसरे व्यक्ति को कुछ समझाने की जरूरत नहीं हैं।
