TV Actress On Dealing With Loneliness: टीवी की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रह चुकी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही तलाक का दर्द झेला हो। इतना ही नहीं, आगे चलकर उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां भी अकेले ही निभानी पड़ीं। यूं तो उर्वशी ढोलकिया से लेकर श्वेता तिवारी तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वहीं आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिसने बेहद कम उम्र में ही दो तलाक का दर्द झेला। वहीं अब वह अकेले अपने दम पर ही बेटी का पालन पोषण भी कर रही है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रही है। लेकिन इन जिम्मेदारियों के बीच वह अपने आपको ही भूल चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतना घटिया कैसे सोचने लगे?'- Armaan Malik को इस TV हसीना ने लगाई लताड़, पत्नी को लुक्स पर दी थी तलाक की धमकी
अकेलेपन पर छलका चारू असोपा का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
चारू असोपा (Charu Asopa) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अपने पिछले व्लॉग में मैंने सिर्फ ये कहा था कि मैं जिम्मेदारियां निभाने की हर संभव कोशिश कर रही हूं। लेकिन इन सब में मैं खुद को ही भूल चुकी हूं। मैंने अपना ख्याल रखना छोड़ दिया है और मुझे लगता है कि ये बात बिल्कुल सच भी है।" एक्ट्रेस ने व्लॉग में कहा कि ये चीज सिर्फ सिंगल मां के साथ ही नहीं है। कई बार उन महिलाओं को भी ये सब झेलना पड़ता है, जिनके पति काम के सिलसिले में दूर रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ये आसान नहीं है। आपके आसपास लोग हों या न हों, जिम्मेदारियां आपकी ही होती हैं और आपको ही उन्हें पूरा करना पड़ता है।"
