टीवी मसाला

Tunisha Sharma के बर्थडे पर मां ने रो- रो कर काटा था बर्थडे केक, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 05:52 PM IST

Tunisha Sharma की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस की मां तुनीषा का बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। तुनीषा की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की मां से हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

Image

tunisha sharma (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत से उनकी मां वनीता शर्मा काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस की मौत के सदमे से अभी तक वनीता ऊभर नहीं पाई हैं। तुनीषा के जाने से उनके फैंस और परिवार वाले काफी मायूस हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मुंबई में रहती थीं। वनीता शर्मा बेटी की मौत के बाद अपने होमटाउन चंडीगढ़ चली गई थी। सोशल मीडिया पर तुनीषा शर्मा के जन्मदिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तुनीषा की मां एक्ट्रेस का बर्थडे केक कटाते हुए नजर आ रही हैं। 4 जनवरी 2023 को तुनीषा शर्मा का जन्मदिन आता है। उनकी मां ने तुनीषा के जन्मदिन पर सभी स्कूल के दोस्तों को बुलाया था। केक काटने के दौरान तुनीषा की मां फूट फूटकर रोने लगीं।

तुनीषा की मां ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटी की जन्मदिन के लिए ढेर सारी तैयारियां की थी। वो उसे सरप्राइज देना चाहती थी। जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले तुनीषा ने खुदकुशी कर ली थी। अब एक्ट्रेस के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस तुनीषा की मां को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो के देखने के बाद फैंस की आंखें नम हो गईं।

तुनीषा के बर्थडे पर उनकी मां का हुआ था बुरा हाल

तुनीषा ने 24 दिसंबर, 2022 को अपने टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबूल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मां ने को- स्टार शीजान खान और उनके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वनीता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने शीजान खान को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही हैं। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 13 जनवरी को कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि तुनीषा अपने आखिरी समय में शीजान के साथ थी। शीजान के वकील का कहना है कि हम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article