टीवी मसाला

Top 5 TV Shows Twist 7 February: अनुज से मुंह फेरेगी अनुपमा, दुर्वा को सरेआम तमाचा मारेगी सवि

Top 5 TV Shows Twist 7 February: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' तक ने टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाने में कोयी कसर नहीं छोड़ी है। वहीं आज भी शोज में ऐसे कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे।

Image

टीवी के टॉप 5 शोज में आने वाले हैं ये ट्विस्ट

Top 5 TV Shows Twist 7 February: टीवी की दुनिया में इन दिनों रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' तक ने धमाल मचाया हुआ है। यहां तक कि टीआरपी लिस्ट में भी ये पांच शोज टॉप पर बने हुए हैं। वहीं इन शोज में ट्विस्ट की बात करें तो जहां 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुपमा को अनुज और श्रुति की शादी का पता चल जाता है तो वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में कॉलेज में सवि पर कीचड़ उछाला जाता है। लेकिन मामला यहीं नहीं खत्म होता। आज भी टीवी के इन टॉप 5 शोज में ऐसे-ऐसे मोड़ आने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के इन टॉप 5 शोज पर-

1. अनुपमा (Anupamaa)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि श्रुति के जाने के बाद अनुज अनुपमा को उसका पल्लू पकड़कर रोकेगा, साथ ही कहेगा कि उसे जरूरी बात करनी है। लेकिन अनुपमा मुंह फेरते हुए बात करने से मना कर देगी। अनुज उसके सामने गिड़गिड़ाएगा, लेकिन तभी दोनों के बीच यशदीप आ जाएगा। दूसरी तरफ आध्या अनुपमा का किस्सा खत्म करने प्लान बनाएगी।

2. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि दुर्वा कॉलेज में सबके सामने सवि के चरित्र पर कीचड़ उछालती है। वो सवि को ईशान को फंसाने का आरोप लगाती है, साथ ही कहती है कि तभी तुम पहले दिन आकर ही मेरे दादा के केबिन में सो गई थी। इस बात से नाराज सवि उसे तमाचा जड़ देती है।

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि कावेरी द्वारा टॉफी देने के बाद अभिरा खुश हो जाती है और उसे गले लगा लेती है। लेकिन अभिरा को अपनी मां की याद आती है और वह रोने लगती है। हालांकि इस दौरान अरमान उसपर प्यार लुटाता है।

4. इमली (Imlie)

'इमली' में दिखाया जाएगा कि अगस्त्य इमली को घर से निकाल देता है। वह आशु को भी अपने साथ ले जाती है और दोबारा गाना गाकर पेट पालने की कोशिश करती है।

5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ulta Chasma)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी अपनी कार को लेकर थाने पहुंचता है, वहीं पोपटलाल और भिड़े भी थाने पहुंच जाते हैं। सोढ़ी को पता चलता है कि उसकी कार की नंबर प्लेट में ही कोई दिक्कत है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article