टीवी मसाला

TKSS: कश्मीरा-कृष्णा से दूरियां बनाए रखना चाहती हैं गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja, कहा 'जमता नहीं है..."

Sunita Ahuja on relation with Kashmera and Krushna: ​​कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द कपिल शर्मा में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेने पर गोविंद की पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) ने खुलासा किया है। साथ ही कृष्णा (Kashmera) और कश्मीरा (Krushna) संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sunita Ahuja on relation with Kashmera and Krushna

Sunita Ahuja on relation with Kashmera and Krushna: बॉलीवुड के सुपर स्टार गोविंद की पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनको लेकर खबर उठी थी कि वह बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें कि पिछले चार साल सुनीता अहूजा को बिग बॉस से ऑफर आ रहे हैं। लेकिन गोविंदा (Govinda) की पत्नी ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों का खंडन किया है। अब एक पॉडकास्ट में बातचित के दौरान सुनीता अहूजा ने द कपिल शर्मा शो में अर्चना पुराण सिंह (Archana Puran Singh) की जगह लेने की खबरों पर भी खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में बातचित के दौरान गोविंद की ओटनी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) ने कई सवालों के जवाब दिए। जब सुनीता से पूछा गया की क्या वह 'द कपिल शर्मा' शो मे अर्चना पूरन सिंह की जगह लेना चाहेंगी तो इस पर जवाब देते हुए गोविंदा की पत्नी ने कहा "कश्मीरा (Kashmera) और कृष्णा (Krushna) के साथ मेरा नहीं जमता है।" जब आगे उनका पूछा गया क्यों तो सुनीता ने कहा "परिवार के इस मामले को मुझे समझाने में मुझे काफी समय लग जाएगा।"

सुनीता अहूजा ने आगे कहा "मैं जरूर करती अगर वो लग नहीं होते तो करती।" वो कपिल शर्मा के साथ है न। गोविंद की पत्नी ने आगे कहा "अगर मेरे साथ कोई एक बार बत्तमीजी कर देता है तो मैं उससे अपने सारे रिश्ते कट कर लेती हूँ।" मैंने 15 साल से अपनी बहन की शक्ल नहीं देखी है। एक बार नफरत हो गया न तो खत्म हाई मेरे लिए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article