Bigg Boss 19: फेक-गर्ल के टैग को पैरों तले रौंदा... Tanya Mittal ने अच्छे-अच्छों की अक्ल ठिकाने लगाकर बनाई Top 5 में जगह

Tanya Mittal BB19 Journey: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के टॉप 5 में शामिल हैं और जल्द ही उनकी किस्मत का फैसला होना है कि वो शो जीतेंगी या नहीं? तान्या मित्तल के हाथ में ट्रॉफी लगेगी या नहीं, ये तो वीकेंड पर पता चलेगा लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि उनकी अब तक की जर्नी कैसी रही है?

Tanya Mittal BB19 Journey: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 आखिरकार अपने फिनाले वीक में पहुंच ही गया है। इस शो में शामिल हुए कई प्रतियोगियों में से 5 ने टॉप फाइनलिस्ट में जगह बना ली है, जो ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं। इनमें से ही एक हैं हमारी तान्या मित्तल, जिनको लोगों ने फेक गर्ल का टैग दिया है। शो की शुरुआत से ही तान्या मित्तल अपने बड़े-बड़े दावों के चलते खबरों में छायी रही हैं लेकिन इन बातों ने उन्हें नुकसान पहुंचाने से ज्यादा फायदा ही पहुंचाया है। लोग उन्हें फेक-फेक कहते रहे और उन्होंने टॉप 5 में जगह बना ली। सोशल मीडिया से शुरु हुआ उनका सफर बिग बॉस 19 के टॉप 5 तक पहुंच गया है। उनके हाथ ट्रॉफी लगेगी या नहीं, ये तो आने वाले कुछ घंटे बताएंगे लेकिन इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि तान्या मित्तल ने कैसे टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Tanya

Image Source: Bigg Boss 19

कौन हैं तान्या मित्तल

यूं तो बिग बॉस में पहले टीवी स्टार्स ही शामिल हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस शो में जगह बनानी शुरू कर दी है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर छायी रहने वाली तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में पहुंची। तान्या मित्तल नामी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन, फेसबुक पर लगभग 900K और यूट्यूब पर 81K फॉलोवर्स हैं। तान्या मित्तल इन तीनों जगह से अच्छी कमाई करती हैं और लग्जरी लाइफ जीती हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तान्या मित्तल सोशल मीडिया के हर महीने जरिए 6 लाख रुपये की कमाई करती हैं।

End of Feed