टीवी मसाला

TMKOC फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता का हुआ निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर

Shailesh Lodha’s Father Passes Away: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। एक्टर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ये दुखद खबर शेयर की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अब फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं, यहां इसपर नजर डालते हैं।

Image

Shailesh Lodha's Father Passes Away

Shailesh Lodha’s Father Passes Away: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। एक्टर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ये दुखद खबर शेयर की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अब फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ दिल दहला देने वाली खबर शेयर की है। अपने इमोशनल पोस्ट में, उन्होंने अपने पिता के लिए प्यार और समर्पण व्यक्त किया है।

पिता के लिए शैलेश लोढ़ा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

एक्टर ने लिखा, 'जो भी मैं हूं...आपकी परछाई हूं....आज सुबह के सूरज ने जगती तो रोशन किया पर हमारी रोशनी में अँधेरा हो गया....पापा" ने देह त्याग दी....आंसु की भाषा होती है तो कुछ लिख पाता है...एक बार फिर से कह जाए ना...बबलू।' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्टर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article