Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Tanmay Vekaria On Father's Death: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से सुर्खियां बटोरने वाले तन्मय वेकारिया इन दिनों मुसीबतों से गुजर रहे हैं। बीती 23 जून को तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया। अरविंद वेकारिया लंबे वक्त से अस्वस्थ थे। हालांकि उनके निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। तन्मय वेकारिया पर आई इस मुसीबत ने फैंस को भी मायूस कर दिया है। वहीं अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर तन्मय वेकारिया ने पोस्ट शेयर कर पिता अरविंद वेकारिया को याद किया। उन्होंने अपने पिता के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC फेम तन्मय वेकारिया के पिता Arvind Vekaria का हुआ निधन, 77 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
तन्मय वेकारिया का पिता के निधन पर छलका दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अरविंद वेकारिया की बात करें तो वह खुद भी एक कलाकार थे। वह एक पॉपुलर गुजराती एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने कई हिट गुजराती फिल्मों में हाथ आजमाया है। इतना ही नहीं, अरविंद वेकारिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गेस्ट अपियरेंस भी किया है। अरविंद वेकारिया मुकेश खन्ना के पॉपुलर टीवी शो 'शक्तिमान' का हिस्सा भी रह चुके हैं।
