Tanmay Vekaria Father Arvind Vekaria Passed Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले तन्मय वेकारिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। तन्मय वेकारिया के पिता और मशहूर गुजराती एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। अरविंद वेकारिया ने 77 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि अरविंद वेकारिया लंबे समय से अस्वस्थ थे। हालांकि उनके निधन की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जहां तन्मय वेकारिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरीं तो वहीं उनके पिता अरविंद वेकारिया एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट थे। साथ ही वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: सेट पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगे 'बाघा', घबराकर असित मोदी ने रुकवाई शूटिंग; जानें वजह
तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन 23 जून को हुआ था। अरविंद वेकारिया के निधन से उनके फैंस को भी झटका लगा है। तन्मय वेकारिया के पिता के निधन पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी शोक जाहिर किया है। बता दें कि करीब 8 महीने पहले ही तन्मय वेकारिया की मां का निधन हो गया था। चंद दिनों पहले तन्मय वेकारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मां को याद कर फूट-फूटकर रोते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: नट्टू काका के निधन पर क्यूं बुलाया गया था मेकअप आर्टिस्ट? तन्मय वेकारिया ने बताया कारण
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रह चुके हैं अरविंद वेकारिया
बता दें कि तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रह चुके हैं। शो में उन्होंने एक सुनार की भूमिका अदा की थी। हालांकि ये किरदार उनका गेस्ट अपियरेंस था।
इन प्रोजेक्ट्स में आ चुके हैं नजर
अरविंद वेकारिया के करियर की बात करें तो उन्होंने कई आईकॉनिक फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'यशोदा' 'रुपियो नाच नचावे' और 'छनु चमकलो' शामिल है। इसके अलावा अरविंद वेकारिया, मुकेश खन्ना के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' का हिस्सा भी रह चुके हैं।
