सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां 79 की उम्र में मुंबई में अकेले रहने पर हैं मजबूर, रोते हुए बोलीं- डर लगता है

Usha Nadkarni Of Pavitra Rishta Talks About Living Alone In Mumbai At The Age Of 79: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 79 वर्ष की उम्र में उषा नाडकर्णी मुंबई में अकेले जीवन बिता रही हैं। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस रो पड़ीं।

Usha Nadkarni Of Pavitra Rishta Talks About Living Alone In Mumbai At The Age Of 79: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। ऊषा नाडकर्णी ने 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार अदा किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। वहीं आखिरी बार ऊषा नाडकर्णी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल से जजेस का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की। हाल ही में उषा नाडकर्णी अंकिता लोखंडे के व्लॉग का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ मिलकर 'पवित्र रिश्ता' से जुड़ी पुरानी चीजों को याद किया। उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) और अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। वहीं करियर के बारे में बात करते-करते उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह 79 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रहने पर मजबूर हैं।

मुंबई में अकेले रहने पर मजबूर हैं उषा नाडकर्णी

End of Feed