Shoaib Ibrahim Warning To Fans: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपनी जोड़ी और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ जल्द ही म्यूजिक वीडियो 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' में नजर आने वाले हैं। इस गाने को खुद शोएब इब्राहिम ने डायरेक्ट किया है। खास बात तो यह है कि गाने के साथ दीपिका कक्कड़ करीब 4 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। लेकिन हाल ही में इस गाने की रिलीज से पहले शोएब इब्राहिम ने फैंस को चेतावनी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपना व्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह शोएब इब्राहिम के साथ अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करती दिखीं। दीपिका कक्कड़ ने बताया कि 'मेहंदी से लिखदे मेरा नाम' गाने की शूटिंग के दौरान वह काफी घबराई हुई थीं। क्योंकि वह सभी चीजें इतने वक्त बाद कर रही थीं। दीपिका ने बताया कि शोएब ने गाने में एक्टिंग के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी किया, जिससे उन्हें काम थोड़ा और ज्यादा बढ़ गया। दीपिका ने इस बारे में कहा, "मैं बहुत ज्यादा घबराई हुई हूं और भावुक भी हूं। आज भी जब मैंने पोस्टर देखा तो ऐसा लगा कि जो कुछ भी हुआ उसके बाद मैं दोबारा आ पाऊंगी और इतनी हिम्मत कर पाऊंगी कि एक दिन में शूट कर पाऊंगी। ये मैंने सोचा नहीं था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar करेंगी 4 साल बाद एक्टिंग में वापसी, कैंसर को ताक पर रख रिहर्सल करती दिखीं एक्ट्रेस
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का हौसला बढ़ाते हुए शोएब इब्राहिम बोले, "एक वक्त पर एक ही स्टेप, चीजें धीरे-धीरे होती रहेंगी। लेकिन सबसे जरूरी स्वास्थ्य है। इसके बाद नेक्स्ट पर जाना है।" शोएब इब्राहिम ने फैंस को चेतावनी देते हुए आगे कहा, "एक और चीज, इसको प्यार से समझो, धमकी समझो या जो भी समझना है समझो। गाने की भले ही बुराई कर देना, दीपिका की कोई बुराई नहीं करेगा। सब तारीफें ही करेंगे उसकी, 4 साल के बाद आ रही है।" शोएब इब्राहिम की बातें सुनकर दीपिका कक्कड़ हंस पड़ीं। उन्होंने अपने पति को किस करते हुए प्यार का इजहार किया।"
