Shivangi Joshi and Randeep Rai Dating?: टीवी गलियारों में इन दिनों कई लिंकअप की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब एक नया कपल अपनी डेटिंग खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये कोई और नहीं बालिका वधू-2 के कोस्टार शिवांगी जोशी और रणदीप राय हैं। जैसा कि हम जानते हैं शिवांगी जोशी ने पहले रणदीप के साथ लिंक-अप की खबरों का खंडन किया था। लेकिन अब हम सुनने में आ रहा है कि ये टीवी एक्टर्स वास्तव में एक कपल हैं। दोनों ने फैमिली ड्रामा शो बालिका वधू-2 के समाप्त होने के बाद डेटिंग शुरू कर दी है।
Shivangi Joshi and Randeep Rai
एक सूत्र ने बताया, 'बालिका वधू-2 की शूटिंग के दौरान शिवांगी और रणदीप एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण थे। हालांकि शो के बंद होने के बाद दोनों को प्यार हो गया। उन्हें डेटिंग शुरू किए हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं और ऐसा लगता है कि दोनों स्ट्रांग होते जा रहे हैं। उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे की बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया है और समय मिलने पर साथ में जिम भी करते देखे जाते हैं।'
वैसे शिवांगी जोशी ने इस खबर का खंडन किया और कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह कहां से आ रहा है।' वहीं रणदीप राय ने बताया, 'शिवांगी और मैं सिर्फ दोस्त हैं। मेरे बहुत कम दोस्त हैं और वह उनमें से एक है।'
शिवांगी जोशी को ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। उनको आखिरी बार फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा गया था, जो सितंबर में समाप्त हुआ था। वहीं रणदीप ये उन दिनों की बात है शो से एक घरेलू नाम बन गए हैं। इसमें उन्होंने आशी सिंह के साथ काम किया था। बाद में उन्हें बालिका वधू 2 में देखा गया, जो छह महीने तक चलने के बाद फरवरी 2022 में समाप्त हो गया। जल्द ही वो नए प्रोजेक्ट के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।
