Shivangi Joshi ने ब्लू ड्रेस पहन मनाया अपना 27वां जन्मदिन, रुमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन दिखे गायब

Shivangi Joshi Birthday Celebration: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कल बीती रात अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर कि जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि फैंस को इस सेलिब्रेशन में एक शख्स गायब दिखा वो थे एक्ट्रेस के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन। इस रिपोर्ट में देखिए शिवांगी की तस्वीरें।

Shivangi Joshi Birthday Celebration: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर एक्ट्रेस घर-घर मशहूर हुईं। शिवांगी अब टीवी इंडस्ट्री की महंगी और हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से जगह बना चुकी हैं। शिवांगी ने कल अपना 27वां जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। परिवार और दोस्तों संग धूम धाम से शिवांगी ने बर्थडे मनाया लेकिन इस जश्न में कुशाल टंडन गायब दिखे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Shivangi Joshi Birthday

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने 18 मई को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शिवांगी ने अपने इस खास दिन पर बेहद ही सिंपल ब्लू कलर की ड्रेस पहनी। इसी के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन घर में ही परिवार संग मनाया। इस जश्न में शिवांगी की बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस भाविका शर्मा और जन्नत ज़ुबैर शामिल हुईं। शिवांगी अपने ब्लू ड्रेस में बेहद ही क्यूट लग रही थी जिसे उनके फैंस बस निहारते ही रह गए। इंटरनेट पर शिवांगी के जन्मदिन की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है। हालांकि इस सेलिब्रेशन में शिवांगी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन गायब दिखे।

End of Feed