Samay Raina संग खत्म हुआ मुकेश खन्ना का विवाद? कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' कहने के बाद किया साथ काम

Samay Raina Mukesh Khanna Work Together: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने समय रैना पर कई बार बयानबाजी की है, लेकिन अब दोनों को साथ में देखा गया। समय और मुकेश ने एक एड में साथ काम किया।

Samay Raina Mukesh Khanna Work Together: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 आ गया है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वर्ग समय रैना की कॉमेडी को काफी पसंद करते हैं और दूसरे ही वर्ग कॉमेडियन को अश्लील बताते हैं। शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी समय समय पर समय रैना को ट्रोल करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन लगता है मुकेश खन्ना की समय रैना के लिए नफरत कम हो गई हैं। दोनों को एक साथ काम करते हुए देखा गया है, जिस वजह से मुकेश खन्ना बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जिंदा लाश बनकर रह जाएगा अरमान? दिशा के सामने होगा ऋषभ का पर्दाफाश)

Samay Raina Mukesh Khanna

Samay Raina Mukesh Khanna (photo credit- you tube)

समय रैना और मुकेश खन्ना ने साथ में किया काम

मुकेश खन्ना और समय रैना ने अपने विवाद को साइड में रखकर एक साथ प्रोजेक्ट पर काम किया है। दोनों ने एक स्मार्टफोन की एड की है। इस एड में मुकेश खन्ना अपने पॉपुलर कैरेक्टर शक्तिमान के रूप में ही नजर आते हैं। एड में देखने के लिए मिला है कि मुकेश शक्तिमान बनकर समय रैना के पास जाते हैं और फिर उनके जोक्स पर सवाल उठाते हैं। इस मौके पर समय उन्हें अपनी समझदारी से काफी इंप्रेस कर देते थे और फिर दोनों की एड में जुगलबंदी देखने के लिए मिलती है। इस एड को देखकर ऐसा लगता है कि नहीं है कि मुकेश और समय रैना में कोई विवाद है या फिर मुकेश कभी उन्हें ट्रोल भी करते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका)

Samay Raina Mukesh Khanna ( photo credit- you tube)

    मुकेश खन्ना हुए ट्रोल

    समय रैना और मुकेश खन्ना का ये एड वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस दोनों के इस प्रोजेक्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। पहले तो लोगों ने दोनों कलाकार को साथ देखकर हैरानी जताई है और फिर दोनों के वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। कई यूजर्स ने इस मौके पर मुकेश खन्ना को बुरी तरह ट्रोल किया है। कुछ यूजर्स का मानना है कि पैसों के आगे मुकेश खन्ना बिक गए हैं और कुछ का कहना है कि शक्तिमान पाखंडी है। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने मुकेश खन्ना जितना निर्लज्ज इंसान कभी नहीं देखा। ठीक उसी समय वह रैना पर गालियां बरसा रहे थे, उन्हें देश-विरोधी और संस्कृति-विरोधी कह रहे थे। उनके लिए कह रहे थे कि उनका चेहरा काला कर देना चाहिए और उन्हें गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए। ठीक उसी समय, वह एक विज्ञापन कर रहे हैं।'

    समय रैना और मुकेश खन्ना के बीच का विवाद

    बता दें कि समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के मौके पर मुकेश खन्ना ने अपनी भड़ास निकाली थी। तब मुकेश खन्ना ने कहा था कि समय का मुंह काला करके उन्हें गधे पर बैठाना चाहिए और उनकी परेड निकालनी चाहिए। इसके बाद समय रैना ने भी उन्हें जवाब दिया था और अपने शो के दूसरे सीजन में मुकेश खन्ना पर बात की थी। इस मौके पर भी मुकेश खन्ना शांत नहीं रहे थे और समय रैना को कुत्ते की दुम कह दिया था।

    End of Feed