Bhavika Sharma Look From Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'सहर होने को है' को लेकर ही खबर आई थी कि इस शो के लिए एक्ट्रेस भाविका शर्मा को कंफर्म किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां भी निभा ली हैं। वहीं अब भाविका शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 'सहर होने को है' सीरियल से जुड़ा एक्ट्रेस का पहला लुक है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra संग सगाई की अफवाहों पर ईशा सिंह ने बताया सच, एक्टर ने भी सरेआम बता दी अपनी 'फीलिंग्स'
'सहर होने को है' सीरियल से सामने आया भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
हालांकि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) का 'सहर होने को है' से जुड़ा ये लुक आधिकारिक नहीं बल्कि बनावटी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये तस्वीर एआई से बनाई गई है। एक यूजर ने लिखा, "कौन इसे सच मान रहा है, ये साफ पता चल रहा है कि एआई से बनाई गई तस्वीर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फेक है ये तो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये है तो एआई फोटो, लेकिन भाविका इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है।" चौथे यूजर ने लिखा, "भाविका पर ये लुक सूट कर रहा है।" बता दें कि भाविका शर्मा की कास्टिंग पर अभी तक 'सहर होने को है' सीरियल के मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
