Sayantani Ghosh Take A Dig A Modern Naagin: टीवी क्वीन एकता कपूर ने अपने शो नागिन में समय के साथ काफी सारे बदवाल किए हैं। इस शो के सात सीजन आ गए हैं और एकता कपूर (Ekta Kapoor) जल्द ही आठवें सीजन की तैयारियों में लग जाएंगी। नागिन का पहला सीजन सिर्फ कहानी और एक्टिंग के दम पर बना था, तो वहीं सातवें सीजन में वीएफएक्स का तड़का लगाया गया था, जिसका मजाक एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने उड़ाया है। सायंतनी घोष ने नागिन शो कर चुकी हैं। वह टीवी की पहली नागिन हैं और ऐसे में उन्होंने अपने शो की खासियत बताई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samay Raina संग खत्म हुआ मुकेश खन्ना का विवाद? कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' कहने के बाद किया साथ काम)
Sayantani Ghosh-naagin (photo credit- instagram)
सायंतनी घोष ने नागिन शो पर की बात
सायंतनी घोष ने हाल ही में टेली चक्कर को खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और नागिन शो के बारे में खुलकर बात की। सायंतनी ने सबसे पहले नागिन के लिए अपनी कास्टिंग के बारे में बताया। एक्ट्रेस के मुताबिक, नागिन शो के लिए एक्ट्रेस की तलाश काफी महीनों से हो रही थी और उन्होंने आगे से इस शो के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था। चैनल हेड ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो देखी और उनकी आंखों के दम पर उन्हें ये रोल मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स को एक्ट्रेस में देसीपना चाहिए था। उन्हें बॉडीलेंग्वेज का भी काफी ध्यान रखना था और मेकर्स को मुझमें वो चीज मिली। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जिंदा लाश बनकर रह जाएगा अरमान? दिशा के सामने होगा ऋषभ का पर्दाफाश)naagin (photo credit- instagram)
