टीवी मसाला

'बीमार पत्नी के लिए जीना चाहते थे सतीश शाह...', मौत से चंद घंटे पहले सचिन पिलगांवकर को किया था मैसेज

Satish Shah Death: कलाकार सचिन पिलगांवकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनके दोस्त और एक्टर सतीश शाह ने मौत से चंद घंटों पहले उन्हें मैसेज करके कहा था कि वो अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते हैं क्योंकि वो अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सतीश शाह ने इस कारण किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया था ताकि वो बुढ़ापे में अपनी पत्नी की सेवा कर पाएं।

Image

Image Source: Satish Shah/OTT

Satish Shah Death: एक्टर सचिन पिलगांवकर ने अपने दोस्त और दिवंगतक एक्टर सतीश शाह की मृत्यु के बाद मीडिया से बात की और दिल को दुखा देने वाला खुलासा किया है। न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए सचिन पिलगांवकर ने बताया कि सतीश शाह ने कुछ वक्त पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया था क्योंकि वो अपनी उम्र बढ़ाना चाहते थे। उनकी पत्नी मधु शाह अल्जाइमर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, जिस कारण सतीश शाह चाहते थे कि वो थोड़े लम्बे समय के लिए जीवित रहें ताकि वो मधु की देखभाल कर पाएं। सचिन ने बताया है कि सतीश ने उन्हें मृत्यु से चंद घंटे पहले मैसेज पर ये बात बोली थी और कुछ समय के बाद उनकी मृत्यु की खबर आ गई।

सचिन पिलगांवकर ने बताया, "ये दुख की बात है कि मधु की तबियत भी ठीक नहीं रहती है। वो अल्जाइमर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। इसी साल सतीश ने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। वो अपनी जिंदगी बढ़ाना चाहते थे ताकि वो अपनी पत्नी की सेवा कर पाएं। वो डायलैसिस पर थे। कुछ वक्त पहले उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी, जो सक्सेसफुल रही थी।"

सचिन ने बताया कि सतीश शाह की मृत्यु से 3 दिन पहले वो उनके घर गए थे और मधु से मिले थे। सचिन के अनुसार, सतीश शाह अक्सर उनके साथ मैसेज पर बात करते रहते थे और जिंदगी के बारे में बताते रहते थे। सचिन ने बताया कि मौत से चंद घंटे पहले उन्होंने मैसेज करके आंखें नम कर देने वाली बात लिखी थी। सचिन के अनुसार, "सतीश की मृत्यु से चंद घंटे पहले मेरे पास उनका मैसेज आया था। इसका मतलब है कि वो उस वक्त एकदम ठीक थे। मैं मृत्यु की खबर सुनकर शॉक्ड रह गया था। उनके चले जाने से इंडस्ट्री का लॉस हुआ है, वो अलग बात है लेकिन मेरा पर्सनल बहुत बड़ा लॉस हुआ है।"

बताते चलें कि एक्टर सतीश शाह ने अपने सालों लम्बे करियर में कई सारे बड़ी प्रोजेक्ट किए, जिनके माध्यम से उन्होंने लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी। मैं हूं ना, हम आपके हैं कौन और जाने भी दो यारों के साथ-साथ वो साराभाई वर्सिज साराभाई जैसे शो का भी हिस्सा रहे थे, जो कल्ट की कैटेगिरी में शामिल हैं। सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में बीते शनिवार को अपनी आखिरी सांस ली। सतीश शाह के अचानक चले जाने से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध है और इस लॉस को एक्सेप्ट करने की कोशिश कर रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article