9 साल बाद फिर ऑनस्क्रीन दिखेगी Sanaya Irani-Mohit Sehgal की जोड़ी, 'कुबूल है' के लिए आए साथ!

Sanaya Irani And Mohit Sehgal Reunited After 9 Years: टीवी की पॉपुलर जोड़ी सनाया ईरानी और मोहित सहगल 9 साल बाद फिर ऑनस्क्रीन धूम मचाने के लिए तैयार है। दोनों जल्द ही 'कुबूल है' शो में नजर आएंगे।

Sanaya Irani And Mohit Sehgal Reunited After 9 Years: टीवी की पॉपुलर जोड़ी सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'मिले जब हम तुम' सीरियल के लिए साथ आए सनाया ईरानी और मोहित सहगल असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं। उनकी केमिस्ट्री देख फैंस भी तारीफें करते नहीं थकते हैं। 'मिले जब हम तुम' के बाद मोहित सहगल और सनाया ईरानी को टीवी शो 'नच बलिए' में भी साथ देखा गया था। वहीं अब दोनों 9 सालों के बाद नए प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आए हैं। सनाया ईरानी (Sanaya Irani) और मोहित सहगल (Mohit Sehgal) सालों बाद ऑनस्क्रीन अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम है 'कुबूल है।' यह भी पढ़ें: Exclusive: तो इसलिए 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में जबरदस्त थी बरुण सोबती और सनाया ईरानी की केमिस्ट्री, एक्टर ने खोले राज

sanaya irani and mohit sehgal

नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए मोहित सहगल-सनाया ईरानी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सनाया ईरानी (Sanaya Irani) और मोहित सहगल (Mohit Sehgal) का अपकमिंग शो 'कुबूल है' (Qubool Hai) किसी टीवी चैनल पर नहीं बल्कि कुकु टीवी ऐप पर रिलीज होगा। खबरों की मानें तो 'कुबूल है' के फ्रेश फॉर्मेट और कहानी को देखते हुए ही दोनों कलाकारों ने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भरी है। सनाया ईरानी ने अपने नए प्रोजेक्ट में मोहित सहगल संग काम करने के बारे में कहा कि मैं पहले के मुकाबले अब मोहित के साथ ज्यादा सहज हूं। एक्ट्रेस ने कहा, "17 सालों से हम साथ में हैं और कहीं न कहीं हम एक-दूसरे की तरह बन चुके हैं। पहले के मुकाबले अब मोहित के साथ काम करना ज्यादा आसान है। अब हमारे बीच एक समझ है।" यह भी पढ़ें: छोटे मर्दों पर इन 7 टीवी हसीनाओं का आया दिल...सालों डेट कर रचाई शादी, एक कपल में दिखा 8 साल का गैप

    End of Feed