Bigg Boss 16: टीना दत्ता का सलमान खान ने उड़ाया मजाक, शो के अंदर बार-बार मैनेजर का नाम लेने पर लगाई क्लास

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 10, 2022, 07:19 AM IST

Tina Datta Mocked by Salman Khan: सलमान खान ने खुलासा किया कि यह कोई और नहीं बल्कि टीना दत्ता हैं जो घर के अन्य सदस्यों के सामने हर समय जू जू और अपने मैनेजर के नाम का इस्तेमाल करती रहती हैं। इस वाकिए के बाद टीना यह कहते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं।

Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 अपने अंतिम चरण में है। इस बार शुक्रवार का वार कई कंटेस्टेंट्स के लिए आंखें खोलने वाला था। सलमान खान ने टीना दत्ता की इस वीक क्लास लगा दी है। टीना द्वारा अपने 'अच्छे दोस्त' जूजू और मैनेजर का नाम घर के अंदर घसीटा गया था, इसी के बाद सलमान खान ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सलमान ने उनके मैनेजर के नाम का इस्तेमाल करते हुए उनका मजाक भी उड़ाया, जिससे टीना दत्ता इमोशनल हो गईं। बिग बॉस-16 के नवीनतम एपिसोड में होस्ट सलमान ने कंटेस्टेंट्स को सोफे के पीछे एक लाइन में खड़े होने के लिए कहा और बताया कि कैसे उनमें से एक अपने मैनेजर और करीबी दोस्त के नाम का उपयोग करता रहता है।

tina dutta and salman khan

tina dutta and salman khan

सलमान खान ने खुलासा किया कि यह कोई और नहीं बल्कि टीना दत्ता हैं। सलमान खान ने घर के अन्य सदस्यों को समझाया कि कैसे टीना घर में हर समय जू जू और उनके मैनेजर के नाम का इस्तेमाल करती रहती हैं। कुछ मौकों पर टीना ने अर्चना जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स को अपने करीबी दोस्त का नाम लेने की धमकी भी दी। सलमान ने टीना दत्ता की मैनेजर को लेकर को क्लास ली ही बल्कि शालीन के साथ घर में नकली लव एंगल रखने के लिए भी फटकारा। सलमान ने बातचीत के दौरान पीआर का नाम बताया और यह भी बताया कि वो, शालीन और टीना की कॉमन फ्रेंड हैं।

End of Feed