टीवी मसाला

Rupali Ganguly ने फैंस और सेलेब्स से लगाई गुहार, इस विदेशी देश को बहिष्कार कर ना जाने की दी सलाह

Rupali Ganguly Appealed to Fans and Celebs: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपने बेबाकपन के लिए काफी जानी जाती है चाहे वो ऑफस्क्रीन और या रियल लाइफ। इस बीच रूपाली गांगुली ने भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सभी सेलेब्स और फैंस से गुजारिश की है। रूपाली चाहती है कि लोग इस विदेशी धरती को बॉयकॉट करें।

Image

Rupali Ganguly Appealed to Fans and Celebs

Rupali Ganguly Appealed to Fans and Celebs: टीवी दुनिया की टॉप एक्ट्रेस में से एक रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सीरियल 'अनुपमा' से एक्ट्रेस भरपूर प्यार और फेम मिला। इसी की वजह से आज एक्ट्रेस घर-घर और लोगों के दिलों दिमाग पर बस चुकी हैं। पिछले कई हफ्तों से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स सभी भारतीय शस्त्र सेना को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में रूपाली गांगुली ने इंडिया के सपोर्ट में इस विदेशी कंट्री को बॉयकॉट करने की मांग उठाई।

अनुपमा (Anupama) फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने इंस्टाग्राम पर लोगों और सेलेब्स से गुहार लगाते हुए लिखती हैं 'क्या हम कृपया तुर्की के लिए अपनी बुकिंग कैंसल कर सकते हैं। यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स/इन्फ्लुएंसर्स/ट्रैवलर से अनुरोध है। कम से कम इतना तो हम भारतीय होने के नाते कर ही सकते हैं। बॉयकॉट तुर्की।' रूपली ने ये गुहार इसलिए लगाई है क्यूंकी तुर्की देश पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहा है। आए दिन सेलेब्स तुर्की की खूबसूरती देखने के लिए जाते हैं। तुर्की के रिश्ते पाकिस्तान से बहुत अच्छे हैं जिसके चलते रूपाली ने सभी को वहाँ जाने से मना करते हुए गुजारिश की।

Rupali Ganguly Boycott Turkey

Rupali Ganguly Boycott Turkey

रूपाली गांगुली इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी अपनी राय दे चुकी हैं। एक्ट्रेस के बाद सिंगर विशाल मिश्रा ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते अपना तुर्की का टूर कैंसल कर दिया। बता दें पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। पीओके में घुसकर वायुसेना ने आतंकियों के कई ठिकानों को नष्ट कर बदला लिया था। हालांकि कई हफ्तों से चल रहे युद्ध के बाद हाल ही में दोनों देशों के बीच सीजफायर का समझौता हुआ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article