निधन के एक महीने बाद रूपाली गांगुली ने दी सतीश शाह को श्रद्धांजलि, वीडियो शेयर कर बहाए दिल के जज़्बात

Rupali Ganguly Tribute to Satish Shah: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिवंगत एक्टर सतीश शाह को श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस वीडियो में देखने को मिला कि दोनों ही कलाकारों के बीच कैसे बाप और बेटी वाली खूबसूरत बान्डिंग थी लेकिन अब सब मिट चुका है।

Rupali Ganguly Tribute to Satish Shah: साल 2025 बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा गुजरा। इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई कलाकारों को खो दिया जो अब एक चमकता सितारा बन गए हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया जिसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। वहीं इसी साल अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड और टीवी एक्टर सतीश शाह का भी निधन हो गया था जिससे सभी को एक बड़ा झटका लगा था। अब सतीश के निधन के एक महीने बाद रूपाली गांगुली ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया।

End of Feed