24 घंटे 'अनुपमा' के बारें में सोचती रहती हैं रूपाली गांगुली, राजन शाही ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Rupali Ganguly Obsession With Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने रूपाली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। राजन शाह ने बताया कि कैसे रूपाली गांगुली का जुड़ाव 'अनुपमा' से काफी ज्यादा हो गया जिसके चलते बस वो 24 घंटे सीरियल के बारें में सोचती रहती हैं।

Rupali Ganguly Obsession With Anupama: टीवी जगत का नंबर 1. सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग के लोग कायल हैं तभी 'अनुपमा' को खूब प्यार मिलता है। सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही भी रूपाली से काफी इंप्रेस है तभी वो एक्ट्रेस की तारीफ़ें करने से पीछे नहीं हटते। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजन शाही ने सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी कंट्रोवर्सी और कलाकारों को लेकर बातचीत की। इस दौरान प्रोड्यूसर ने बताया कि रूपाली गांगुली का जुड़ाव 'अनुपमा' से काफी ज्यादा है।

End of Feed