Rupali Ganguly Slammed Dhruv Rathee: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली देश भर में चल रहे तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वह राजनीतिक विवाद पर भी बोलने से नहीं कतरातीं। इस बार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को करारा जवाब दिया है। हाल ही में ध्रुव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा था, 'मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह जलील किया जाना चाहिए।' ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर जमकर बवाल खड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल हुए। अब रुपाली गांगुली ने ध्रुव राठी को आडे़ हाथ लिया है। (ये भी पढ़ें: TV को लात मारकर OTT पर सिक्का जमाने में कामयाब हुए ये 7 स्टार्स, पहले ही शो से बॉलीवुड स्टार्स को दिखाई आंख)
rupali ganguly-dhruv rathee (photo credit- instagram)
ध्रुव राठी पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा
रुपाली गांगुली ने X पर एक लंबा चोड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ध्रुव राठी की क्लास लगाई है। रुपाली गांगुली ने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री के लिए "जलील" शब्द सुनना बहुत ही अजीब है, जबकि वे एक ऐसे नेता हैं जिन्हें दुनिया भर के देश लगातार अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं। मेरे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और प्रतिष्ठित नेताओं में से एक हैं, और वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। वे पिछले 25 वर्षों से लगातार लोकतांत्रिक चुनाव जीतते आ रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में। लाखों लोग उनसे कितना प्यार करते हैं, उनकी कितनी प्रशंसा करते हैं और उन पर कितना भरोसा करते हैं, इसे शब्दों में बयां करना असंभव है।' (ये भी पढ़ें: 'अपने मां-बाप को जज बनाए', Samay Raina पर फिर ज्वालामुखी की तरह फटा सुनील पाल का गुस्सा, क्या है वजह?)ध्रुव राठी को रुपाली गांगुली ने दिखाया आइना
इसके आगे रुपाली गांगुली ने लिखा, 'और भारत की प्रगति की बात करें तो, इसे हम भारतीयों पर छोड़ दीजिए। 14 लाख से अधिक भारतीय यह तय करने में सक्षम हैं कि हमारे देश के लिए क्या अच्छा है। हमें विदेश में बैठे किसी यूट्यूबर की जरूरत नहीं है, जो भारत की जमीनी हकीकत से बेखबर है और खुद को हमारा प्रवक्ता बताकर, उसी देश का मज़ाक उड़ाने, आलोचना करने और डर फैलाने पर अपना पूरा ऑनलाइन करियर बना रहा है, जिसने उसे प्रसिद्धि दिलाई है।'rupali ganguly vs dhruv rathee (photo credit- instagram)
