टीवी मसाला

वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने पति संग शेयर किया रूम का प्राइवेट वीडियो, कपल की हरकत देख फूटा लोगों का गुस्सा

Chandrika Dixit New Video With Husband: वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के नए वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी। इस वीडियो में चंद्रिका अपने पति संग रोमांटिक होती दिख रही हैं, जिस पर वह ट्रोल हुईं।

Image

chandrika dixit (photo credit- instagram)

Chandrika Dixit New Video With Husband: दिल्ली की मशहूर वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा के साथ विवाद पूरी तरह खत्म हो गया है। चंद्रिका और युगम का विवाद काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन अब चंद्रिका और युगम रील बनाकर पैसा कमाने में लगे हुए हैं। दोनों की रील्स खूब वायरल होती हैं, लेकिन अब दोनों ने अपनी रील्स में हदें पार करनी शुरू कर दी हैं। चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) और युगम ने अपने प्राइवेट मोमेंट का एक वीडियो बनाया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कपल को बेशर्म का टैग दिया है। (ये भी पढ़ें: ध्रुव राठी ने PM Modi पर खिलाफ किया पोस्ट तो फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, यूट्यूबर की लगाई भयंकर क्लास)

चंद्रिका दीक्षित का पति संग वीडियो वायरल

चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में चंद्रिका और युगम नजर आ रहे हैं। वीडियो में चंद्रिका ने अपना वजन 50 किलो दिखाया और युगम का वेट 100 किलो बताया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युगम बेड पर लेटे होते हैं और फिर चंद्रिका अपने पति के ऊपर आकर लेट जाती हैं। इस मोमेंट को दोनों काफी अच्छी से एन्जॉय कर रहे होते हैं। इसके बाद चंद्रका बैड पर लेटी होती हैं और युगम अपनी पत्नी के ऊपर लेट जाते हैं। इस पर चंद्रिका के एक्सप्रेशन दबने जैसे होते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि 100 किलो जब 50 किलो पर आता है तो क्या होता है। इस वीडियो के आखिर में चंद्रिका इस तरह दिखाने की कोशिश करती हैं कि वह अपने पति के वजन से बेहोश हो गई हैं और फिर युगम चंद्रिका को होश में लाने की कोशिश करता है। (ये भी पढ़ें: TV को लात मारकर OTT पर सिक्का जमाने में कामयाब हुए ये 7 स्टार्स, पहले ही शो से बॉलीवुड स्टार्स को दिखाई आंख)

चंद्रिका दीक्षित हुई बुरी तरह ट्रोल

सोशल मीडिया पर चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा का ये वीडियो देख लोग भड़क गए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, 'क्या क्या देखना पड़ता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है वड़ापाव का ठेला ठप हो गया।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'एक वीडियो पहले वाले के साथ भी बना लेना।' इस तरह के और भी कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article