टीवी मसाला

Reem Sheikh इस एक्टर संग जयपुर में करने वाली हैं सगाई, आग की तरह खबर फैलते ही एक्ट्रेस ने बताया सच

Reem Sheikh Breaks Silence On Engagement Rumors With Krish Gupta: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रीम शेख को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही जयपुर में सगाई करने वाली हैं। इस बात पर अब खुद रीम शेख ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच भी बयां किया है।

Image

सगाई के बंधन में बंधेंगी रीम शेख?

Reem Sheikh Breaks Silence On Engagement Rumors With Krish Gupta: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रीम शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। रीम शेख इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं, जहां वह अली गोनी के साथ कुकिंग की परीक्षा देती नजर आती हैं। रीम शेख ने बीते काफी वक्त से टीवी सीरियल्स से दूरी बनाई हुई है। हालांकि वह म्यूजिक वीडियोज में खूब हाथ आजमा रही हैं। लेकिन करियर से इतर हाल ही में रीम शेख (Reem Sheikh) अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अफवाह के कारण चर्चा में आ गई हैं। रीम शेख को लेकर खबर है कि वह जल्द ही जयपुर में सगाई के बंधन में बंध सकती हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर खबर थी कि रीम शेख (Reem Sheikh) राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक्टर कृष गुप्ता संग सगाई करने वाली हैं। इस खबर ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं मामले की सच्चाई जानने के लिए इंडिया फोरम ने रीम शेख से जुड़ने की कोशिश की। जब उनसे इस सिलसिले में सवाल किया गया तो उन्होंने खबर को मात्र अफवाह बताया। रीम शेख ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "आखिरकार ये सब सिर्फ और सिर्फ अफवाह हैं। मैं सगाई नहीं कर रही हूं।"

बता दें कि रीम शेख (Reem Sheikh) ने अपने इंटरव्यू में साफ किया है कि वह 30 साल की उम्र से पहले ही शादी कर लेंगी। उन्होंने इस सिलसिले में कहा था, "मैं उनमें से नहीं हूं जो 30 और 35 में शादी करे। मैं 30 से पहले पहले शादी करना चाहती हूं। मैं मेरा एक परिवार चाहती हूं, शादी करना चाहती हूं और प्यार करना चाहती हूं। यही मेरा प्लान है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article