Ram Mandir में हुई चढ़ावा चोरी पर फूटा Ramayan के लक्ष्मण का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोले- इतनी नीच हरकत...

Sunil Lahri Angry On Ram Mandir Chadhava Chori: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर अब 'रामायण' एक्टर सुनील लहरी ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर मामले पर नाराजगी जताई।

Sunil Lahri Angry On Ram Mandir Chadhava Chori: अयोध्या में बने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हालांकि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू हो चुकी है और इसमें लगातार ट्रस्ट से संबंधित लोगों से पूछताछ भी जारी है। राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर लोगों ने खूब आक्रोश जताया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं अब इस मामले पर 'रामायण' के ही एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी दिखाई है। सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर चढ़ावा चोरी की घटना को 'नीच हरकत' बताया, साथ ही इसके खिलाफ सखअत कानून बनाने की भी मांग की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Adipurush के मेकर्स पर आग बबूला हुए रामायण के लक्ष्मण, कहा- 'मूवी देख चकरा गया सिर..'

sunil lehri on chadhawa chori

राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर फूटा सुनील लहरी का गुस्सा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले पर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो में कहा, "400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद राम लला के मंदिर का निर्माण हुआ। बड़ी ही धूमधाम से राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सारे देश ने इस भावनाओं का अनुभव किया और भाव विभोर हुए। उस मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी, इतनी नीच हरकत है। सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन गए। श्रद्धालुओं के साथ और उनकी भावनाओं के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है। मैं सरकार से और कानून से विनती करता हूं कि जो भी इसमें दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसी सजा, जिससे उनके आने वाली सात पुश्तें भी याद रखें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तुम मुस्लिम नहीं रही'- 'लक्ष्मण' के बेटे संग शादी कर Sara Khan हुईं ट्रोल, अब यूं पलटकर दिया करारा जवाब

    End of Feed