Ramayan Cast Had To Ran To Save Life Amid Shooting: टीवी के पॉपुलर शो 'रामायण' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर इस कदर अपनी छाप छोड़ी है कि लोग आज भी उसे रिपीट मोड पर देखना पसंद करते हैं। 'रामायण' का प्रभाव लोगों पर ऐसा हुआ था कि लोग अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को असल जिंदगी में राम-सीता और लक्ष्मण मानने लगे थे। यहां तक कि आज भी दर्शक अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को वैसा ही प्यार और सम्मान देते हैं। यूं तो 'रामायण' ने सभी सितारों की जिंदगी बनाने में भी खूब मदद की है। लेकिन इसकी शूटिंग के बीच ही एक बार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद दीपिका चिखलिया ने किया था।
फोटो क्रेडिट- दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: रामायण की सीता को ग्लैम डॉल बनना पड़ा भारी, इस वीडियो के चलते ट्रोलर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास
दीपिका चिखलिया ने 2020 में सुनाया था किस्सा
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने साल 2020 में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बीटीएस फोटो साझा की थी। इस फोटो में एक बर्गद के पेड़ के नीचे दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी नजर आए। इस फोटो के पीछे की कहानी साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "इस सीन के पीछे एक कहानी है। तो मैं बताती हूं। हम लोग शूटिंग में बिजी थे, लाइनें याद कर रहे थे और दिन रोजाना की तरह साधारण ही जा रहा था। लेकिन जैसे ही सीन खत्म हुआ, हमारे कैमरामैन अजीत नायक आए और हमें तुरंत के तुरंत वो जगह खाली करने के लिए बोले। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके, पेड़ के नीचे से हट जाओ। और हम लोग हैरान थे कि उन्हें इतनी जल्दी भी क्या है।"
फोटो क्रेडिट- दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम
शूटिंग के बीच कास्ट को हुए नागराज के दर्शन
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने किस्सा साझा करते हुए आगे कहा, "अजीत नायक ने तुरंत के तुरंत सभी टेक्नीशियन्स से भी जगह खाली करने के लिए बोला। यहां तक कि सागर साब भी हैरान थे कि ऐसा क्या हो गया है। तभी अजीत नायक ने बताया कि पेड़ पर मोटा और बड़ा सा सांप था और इसके बाद जो हुआ कि हम सभी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।"
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने 'रामायण' (Ramayan) से जुड़ी याद के बारे में आगे लिखा, "बहुत सी ऐसी यादें हैं। ये चीज 'रामायण' को बनाने के दौरान हुई कहानियों की छोटी सी झलक है। एक ऐसा शो जो लाखों दर्शकों के दिलों में राज करता है। ये चीज शो को बनाने के दौरान कास्ट और क्रू द्वारा झेली गई चुनौतियों और सरप्राइज का भी लेखा-जोखा है।" बता दें कि दीपिका चिखलिया को रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने उस फिल्म को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई थी। दीपिका चिखलिया का कहना है कि वह बतौर सीता अपनी छवि को धूमिल नहीं करना चाहती हैं। वह उस रूप में ही दर्शकों के मन में रहना चाहती हैं, जिस रूप में लोग 'रामायण' से अब तक उन्हें देखते हुए आ रहे हैं।
