Ekta Kapoor संग मन-मुटाव पर Ram Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, दिल का गुबार निकालकर बोले- मैं नहीं भूलुंगा कि...

Ram Kapoor Breaks Silence On Tiff With Ekta Kapoor: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले राम कपूर अपने वेट लॉस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में राम कपूर ने एकता कपूर संग मनमुटाव पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही उनका आभार भी जताया।

Ram Kapoor Breaks Silence On Tiff With Ekta Kapoor: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक हाथ आजमाने वाले राम कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। राम कपूर ने खासतौर पर अपने वेट लॉस के लिए खूब लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने न केवल वजन घटाया, बल्कि ऐब्स बनाकर उसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट भी किया। राम कपूर कुछ वक्त पहले एकता कपूर संग मतभेदों के कारण भी चर्चा में रहे थे। लेकिन हाल ही में डेली सोप क्वीन संग अपने मन-मुटाव पर राम कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में एकता कपूर को लेकर कहा कि वो चाहे कुछ भी कह सकती हैं। साथ ही राम कपूर (Ram Kapoor) ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मतभेदों के बावजूद आभार भी जताया।

राम कपूर ने एकता कपूर का जताया आभार

एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में राम कपूर (Ram Kapoor) से एकता कपूर (Ekta Kapoor) संग मन-मुटाव के बारे में सवाल किया गया। इसपर राम कपूर ने कहा, "वो कह सकती हैं कुछ भी जो भी वो कहना चाहें, लेकिन मैं एक शब्द नहीं कहूंगा। क्योंकि दिन के आखिर में उन्होंने मुझे वो दिया है जो मुझे किसी ने भी नहीं दिया।" राम कपूर ने एकता कपूर के भरोसे का भी शुक्रिया अदा किया और कहा, "उन्होंने मुझपर तब भरोसा किया था, जब किसी ने नहीं किया। और इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उन्हें मेरे करियर के अंत तक मुझे वो सब कहने का अधिकार है जो वो कहना चाहती हैं।"

End of Feed