टीवी मसाला

उर्वशी रौतेला संग तुलना पर भड़की राखी सावंत, कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलती उसकी तरह...'

Rakhi Sawant Talks About Urvashi Rautela: कई बार सोशल मीडिया पर लोग राखी सावंत की तुलना उर्वशी रौतेला से करते हैं क्यूंकी दोनों ही शॉ-ऑफ करने से पीछे नहीं हटती। अभी हाल ही में जब एक रिपोटेर ने राखी की तुलना उर्वशी से की तो एक्ट्रेस भड़क गई और कह डाली ये बात।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Rakhi Sawant Talks About Urvashi Rautela: घर घर कंट्रोवर्सी क्वीन से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। राखी अपने बेबाकपन से अच्छे अच्छों की बोलती बंद करना जानती है। अभी हाल ही में राखी सावंत ने अपने गाने 'जरूरत' के हिट होने पर सक्सेस पार्टी दी। इस मजेदार ईवेंट को राखी ने तमाशे में बदल लिया। पलक झपकते ही मजे में रहने वाली राखी को पेप्स के एक सवाल ने गुस्से में डाल दिया। जैसे ही राखी से पूछा गया कि उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल से तुलना होती है तो हसीना का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।

पार्टी के लिए राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया कि सिर पर उन्होंने 50 करोड़ का ताज और गले में 20 करोड़ का चांदी की चेन है। तभी के पत्रकार ने राखी से उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) संग तुलना को लेकर सवाल किया। ऐसे में राखी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं झूठ नहीं बोलती उर्वशी रौतेला की तरह, आपका क्या दिमाग़ घुटनों में है क्या? आप मेरी तुलना ब्रिटनी स्पीयर्स, जेनिफर लोपेज, शकीरा, पेरिस हिल्टन और किम कार्दशियन से करें। मुझे पता है उनका गाना अबीडी-डीबीडी था लेकिन बाद में दाबीडी-दाबीडी बन गया। इतना मनहूस था क्या गाना? राखी ने उर्वशी के गाने दाबीडी-दाबीडी का स्टेप भी मजाकिया अंदाज में किया जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों की हंसी नहीं रुकी। हालांकि राखी पेप्स और दर्शकों का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटती। इंटरनेट पर दोनों को लोगों ने झूठ और फेंकू इंसान बहुत बार कहा है। उर्वशी भी अपनी महंगी चीजों को फ्लॉन्ट करने से बाज नहीं आती। राखी की ही तरह उर्वशी का जनता जमकर मजाक उड़ाती है।

अब बात करें राखी सावंत की तो वो मुंबई के अलावा काफी समय तक दुबई में रही। राखी का एक्स पति आदिल दुर्रानी संग कंट्रोवर्सी भी खूब सुर्खियों में रही थी। कुछ दिनों राखी सावंत ने दावा भी किया था कि वो 'बिग बॉस 19' के घर में एंट्री लेने वाली है। ऐसी तमाम दावे राखी पेप्स के आगे करना नहीं भूलती।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article