Rajiv Thakur Father Passed Away: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, राजीव ठाकुर के पिता श्रवण कुमार का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उनके खास दोस्त और को-स्टार कृष्णा अभिषेक ने साझा की है। कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वह और राजीव ठाकुर एक इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें इवेंट को आगे बढ़ाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे Zayn Saifi? वीडियो शेयर कर बोले- पैकिंग हो गई है...
कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने इवेंट के ऑर्गनाइजर के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) के पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मैं अभी-अभी इंदौर पहुंचा हूं। मेरे पास एक दुखद खबर है साझा करने के लिए। जैसे ही हम इंदौर के लिए टेक-ऑप कर रहे थे, राजीव ठाकुर जो कि मेरे साथ परफॉर्म करने वाले थे। उनके पिता का निधन हो गया है। ये उनके लिए, मेरे लिए और पूरी फ्रैटर्निटी के लिए बहुत दुखद खबर है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जिन्होंने भी टिकट खरीदी हैं, कृप्या हमारा साथ दें। हम इवेंट की तारीख को दोबारा तय करेंगे और जल्द ही नई डेट का ऐलान करेंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja की शादी में मची खटपट पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग फुटेज लेना चाहते हैं…
बता दें कि राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) को अक्सर उनके माता-पिता के साथ पोस्ट साझा करते हुए देखा जाता है। बीते साल दिसंबर में राजीव ठाकुर ने अपने माता-पिता की 70वीं शादी की सालगिरह पर शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था। राजीव ठाकुर के करियर की बात करें तो उन्होंने पंजाबी रियलिटी शो 'हसदे हसांदे रवो' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2008 में कॉमेडी सर्कस में भी नजर आए थे। टीवी के अलावा राजीव ठाकुर ने कई बॉलीवुड मूवीज में भी हाथ आजमाया है।
