Rajan Shahi break rumors on Rupali ganguly and Guarva Khanna exit: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा शो को लेकर कुछ दिनों काफी अफवाहें उठ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप देखने को मिलेगा साथ ही नए किरदारों की एंट्री भी होगी। जिसके बाद शो की कहानी में एक नया मोड़ आएगा। अफवाहों का यह भी कहना है कि राजन शाही (Rajan Shahi) अपने शो कि टीआरपी में उछाल लाने के लिए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। लेकिन अब नई रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें राजन शाही ने अपने शो अनुपमा (Anupama) को लेकर उठ रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आइए देखते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान राजन शाही ने अनुपमा (Anupama) शो को लेकर उठ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। राजन शाही ने कहा "रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अनुपमा शो के अहम किरदार हैं। इनके शो से बाहर जाने के खबरें बेकार है। राजन शाही का कहना है कि फैंस किसी भी अफवाहों पर भरोसा ना करें, यह सभी बेसलेस है।
राजन शाही से पहले पिंकविला ने भी आध्या का किरदार निभा रही औरा भटनागर से संपर्क किया था और उनसे शो में आ रहे लीप और नए किरदारों की एंट्री के बारे में पूछा था। हालांकि औरा भटनागर ने भी सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था और कहा था लीप के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। इसके अलावा ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर भी औरा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि "वह ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं करेंगी।"
