Ajaz Khan की धमकी से डरे Puneet Superstar, सामने आते ही मांग ली माफी; बोले- मैं पैर पड़ता हूं...

Puneet Superstar Apologies To Ajaz Khan: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पुनीत सुपरस्टार का एजाज खान के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उनसे माफी मांगते नजर आए।

Puneet Superstar Apologies To Ajaz Khan: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पुनीत सुपरस्टार को उनके बेबाक वीडियो के लिए खूब जाना जाता है। पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। लेकिन कई बार वह इन वीडियोज में दूसरों को निशाना बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। पुनीत सुपरस्टार ने वीडियो शेयर कर एजाज खान को भी चेतावनी दी थी और समय रैना का सपोर्ट करते हुए कहा था कि तू उसका समय खराब करने की बात करता है। मैं कहता हूं कि तू भेज अपनी लोकेशन। हालांकि अब पुनीत सुपरस्टार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हालात बिल्कुल बदले नजर आए। इतना ही नहीं, पुनीत सुपरस्टार ने अपनी कही बातों के लिए एजाज खान से माफी तक मांगी। यह भी पढ़ें: Baseer Ali की कैमरामैन संग हुई हाथापाई पर Prince Narula ने दिया बड़ा बयान, बोले- वो बिना बात के लड़ाई...

puneet superstar ajaz khan

पुनीत सुपरस्टार ने एजाज खान से मांगी माफी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) ने एजाज खान (Ajaz Khan) के सामने कहा कि मैं पैर पड़ता हूं, गलती है मेरी। वहीं एजाज खान ने कहा कि बस, अब मत बनाना वीडियो। पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, "नहीं नहीं मैं आपसे माफी मांगता हूं। ये मेरी गलती है।" एजाज खान ने पुनीत सुपरस्टार से कहा, "सामने से देख लिया ना अभी, चलते हैं ना 10 लोग साथ में। सामने से लगता है ना कि शेर आ गया है सामने।" एजाज खान की बातों पर पुनीत सुपरस्टार भी हां में हां मिलाते नजर आए। एजाज खान ने आगे कहा, "वो एल्विश यादव को भी ऐसा ही लगा था। वो तेरे राजीव सिसोदिया को भी ऐसा ही लगा था। वो समय रैना को भी ऐसा ही लगेगा।" यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor ने Naagin 7 के एडिटर से कराया दुनिया को रूबरू, ब्लंडर पर बोलीं- हम इन्हें बदल...

    End of Feed