Puja Banerjee-Kunal Verma Welcomes Second Child: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों भले ही सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में कपल अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गया है। दरअसल, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इतना ही नहीं, पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने अपनी बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है, साथ ही लोग उन्हें खूब सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 45 साल की Shweta Tiwari संग शादी की खबरों पर फूटा Vishal Aditya Singh का गुस्सा, बोले- 'फाड़ दूंगा'
पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में भी बताया कि उनके घर नन्ही परी आई है। व्लॉग में पूजा बनर्जी के डिलीवरी से पहले की झलकियां भी दिखाई गईं। हॉस्पिटल में पूजा बनर्जी के साथ पूरा परिवार मौजूद नजर आया। व्लॉग में दिखाई दिया कि जैसे ही ऑपरेशन थिएटर के बाहर बच्चे की आवाज सुनाई थी, हर किसी की खुशी सातवें आसमान पर रही। वहीं जैसे ही उन्हें पता चला कि पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है, पिरावर के सभी सदस्य खुशी से झूम उठे। परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू भी नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance के बाद इस रियलिटी शो में धमाका करेंगे Kushal Tandon, एक-एक की निकालेंगे अकड़
बता दें कि पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने व्लॉग में अपनी नन्ही परी की झलक भी साझा की, जिसे देख फैंस भी नजरें उतारते नहीं थक रहे हैं। अपनी बेटी को गोद में लेकर खुद कुणाल वर्मा भी भावुक हो गए। वहीं इंस्टाग्राम एकाउंट पर मोनालिसा, विन्नी धूपर, अदा खान और सारा अरफीन खान सहित कई सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
