'हाथ कैसे लगाया', Pandya Store फेम Simran Budharup पर आदमी ने किया हमला, सड़क पर चिल्लाती रहीं एक्ट्रेस

Simran Budharup Attacked By Man: टीवी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस पर दिन दहाडे़ एक शख्स ने हमला किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Simran Budharup Attacked By Man: मुंबई की सड़कों पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों पर हमला होना आम बात बन गई है। कई स्टार्स पर ट्रोलर्स या फिर अनजान लोगों ने हमला किया है, जिसका वीडियो अक्सर सामने है। ऐसे ही हादसा का सामना टीवी सीरियल पांड्या स्टोर फेम सिमरन बुधरूप ने किया है। सिमरन बुधरूप (Simran Budharup) पर मुंबई की सड़कों पर एक आदमी ने हमला किया है। हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस पर शख्स बिना डरे बार बार हमला कर रहा है और जब एक्ट्रेस वीडियो बनाती हैं, तो वह शख्स सिमरन के पास भी आता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस ने शेयर किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए आसिफ ने दोस्त आम्रपाली की पीठ में घोंपा छूरा, उदिति पर गुल्लू का पर्सनल कमेंट

Pandya Store actress Simran Budharup

Pandya Store actress Simran Budharup (photo credit- instagram)

सिमरन बुधरूप पर शख्स ने किया हमला

    सिमरन बुथरूप ने इस घटना का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने फोन का कैमरा ऑन कर रखा है और एक आदमी अचानक ही सिमरन की तरफ बढ़ता है और अचानक ही उन पर हमला कर देता है। इस मौके पर सिमरन चिल्लाती हैं, 'छुओ मत मुझे। छुओ मत मुझे। हिम्म्त कैसे हुई मुझे टच करने की। हाथ कैसे लगाया... हाथ कैसे लगाया।' हालांकि, ये शख्स फिर भी नहीं मानता। वह एक बार फिर से सिमरन पर हमला कर देता है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपनी कार की तरफ जाना पड़ता है। इस दौरन आसपास मौजूद तमाम लोग सिर्फ देखते रहते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ओनरल ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

    सिमरन बुधरूप ने बताई पूरी घटना

      इस वीडियो के साथ सिमरन ने कैप्शन में लिखा, ' आज सड़क पर मेरे साथ कुछ बहुत बुरा हुआ। मैं अपनी गाड़ी गेट के सामने खड़ी करके पानी-पूरी पैक करवा रही थी, तभी वॉचमैन आया और मुझसे कहा कि मैं वहां गाड़ी खड़ी नहीं कर सकती। मैंने उससे कहा, "मैं बस गेट के सामने खड़ी हूं, जैसे ही कोई आएगा, मैं गाड़ी हटा लूंगी और मेरा पार्सल भी बस तैयार ही है, बस कुछ सेकंड लगेंगे। तभी उसने मेरे साथ बदतमीजी शुरू कर दी और गलत तरीके से बात करने लगा। जब मैंने अपनी आवाज ऊंची की और उससे कहा कि मुझसे ऐसे बात न करे, तो दूसरा आदमी- जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं - मेरी तरफ तेजी से बढ़ा।'

      एक्ट्रेस ने पुलिस पर लगाया आरोप

      कैप्शन में आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'उसने मुझे छूना शुरू कर दिया। उसने मुझे छुआ और फिर मेरा फोन फेंक दिया। और जब मैं उस पर चिल्ला रही थी और कह रही थी, "मुझे दोबारा मत छूना," तो उसने मेरा फोन फिर से फेंक दिया। मैंने पुलिस को फोन किया, तो मुझे बताया गया कि मैं शिकायत दर्ज नहीं करा सकती क्योंकि मेरा फोन टूटा नहीं था और कोई नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन सच कहूं तो, बात यह नहीं है। असल बात यह है कि किसी भी आदमी को यह हक़ नहीं है कि वह गुस्से में किसी औरत को छुए। किसी को भी आपको डराने-धमकाने या बेबस महसूस कराने का हक नहीं है।' आखिर में एक्ट्रेस ने महिलाओं को ऐसी स्थिति में कमजोर न होने की नसीहत दी।

      End of Feed