राहुल बनर्जी को बचाने के लिए नहीं था कोई डॉक्टर? ‘भोले बाबा पार करेगा’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 06:02 PM IST

Rahul Banerjee Death: एक्टर राहुल बनर्जी (Rahul Banerjee) की 29 मार्च को सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ (Bholebaba Paar Karega) की शूटिंग के दौरान सेट के पास पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अब शो के मेकर्स ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है।

Rahul Banerjee Death: बंगाली टीवी और सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राहुल बनर्जी (Rahul Banerjee) की अचानक मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। 43 साल के राहुल बनर्जी की मौत डूबने वाली दुर्घटना में हुई। वे अपनी सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ (Bholebaba Paar Karega) की शूटिंग के दौरान सेट के पास पानी में डूब गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान था। राहुल बनर्जी के निधन के कुछ समय बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं राहुल बनर्जी से जुड़ी क्या खबर है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का देहांत, पानी में डूबने से हुई मौत)

Rahul Banerjee Death

Image Source: IMDb

नहीं था कोई डॉक्टर?

बुधवार को जारी अपने बयान में PIT ने बताया कि प्रोड्यूसर्स ने कहा है कि पूरी कास्ट और क्रू अपने सहयोगी और दोस्त की अचानक मौत के बाद बहुत गहरे दुख में हैं। 43 साल के राहुल बनर्जी की मौत 29 मार्च को ओडिशा के बालेश्वर जिले में तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान डूबने से हुई थी। प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक्टर को जिंदा बचाया गया था और वो उस समय कुछ बोलने की कोशिश भी कर रहे थे। उन्हें पहले तलसारी के एक लोकल क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फिर उन्हें दीघा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (ये भी पढ़ें: बंगाली एक्टर Rahul Arunoday की डूबने की वजह से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए एक्टर)

End of Feed