नीति टेलर और निया शर्मा के फैन्स का चैनल पर फूटा गुस्सा, झलक दिखला जा 10 को बताया पक्षपाती शो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 21, 2022, 03:05 PM IST

Niti Taylor and Nia Sharma fans angry on Jhalak Dikhhla Jaa 10 Makers: निया शर्मा ने शो में हफ्ते दर हफ्ते अलग-अलग डांस स्टाइल दिखाया। वहीं नीति टेलर का सफर भी शानदार रहा। हालांकि फिर भी झलक दिखला जा-10 से निया और नीति का सफर खत्म हो गया है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। अब हाल ही में टीवी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच सेमी फाइनल्स में दमदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि इस एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि झलक दिखला जा 10 के सेमीफाइनल में नीति टेलर और निया शर्मा की हार हुई है। दोनों ही टॉप एक्ट्रेसे ने शो को अपना 100 प्रतिशत दिया था। निया शर्मा ने शो में हफ्ते दर हफ्ते अलग-अलग डांस स्टाइल दिखाया। वहीं नीति टेलर का सफर भी शानदार रहा। हालांकि फिर भी निया और नीति का सफर खत्म हो गया है।

Niti Taylor and Nia Sharma

Niti Taylor and Nia Sharma

झलक दिखला जा-10 में जो हुआ उसने दोनों के फैंस को काफी परेशान कर दिया है। नीति टेलर और निया शर्मा के फैन्स अब लगातार दोनों के सपोर्ट में आ गए हैं। दोनों के प्रशंसकों ने चैनल को पक्षपाती बताया है। उनका आरोप है कि उन्होंने नए नियम बनाए ताकि नीति टेलर को शो से बाहर किया जा सके। जजों ने कहा कि पिछले हफ्ते के अंकों के आधार पर नीति टेलर को सबसे कम नंबर मिले थे और इसी वजह से उन्हें मंच छोड़ना पड़ा है।

End of Feed