Nia Sharma ने क्रॉप टॉप और लो राइज जॉगर्स में दिखाया बोल्ड अवतार, फैशन सेंस देख लोगों ने पकड़ा माथा

Nia Sharma Brutally Trolls For Fashion Sense: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में लोगों के निशाने पर आ गई हैं। निया शर्मा के फैशन सेंस को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा है।

Nia Sharma Brutally Trolls For Fashion Sense: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। निया शर्मा को आखिरी बार 'लाफ्टर शे्स 3' में देखा गया था। जहां रहकर उन्होंने जमकर लाइमलाइट लूटी है। निया शर्मा चंद दिनों पहले अपने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण भी चर्चा में आई थीं। खबरों की मानें तो निया शर्मा सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों को मालदीव में साथ में वैकेशन मनाते हुए भी देखा गया था। लेकिन इन सबसे इतर निया शर्मा एक बार फिर से अपने फैशन सेंस के कारण चर्चा में आ गई हैं। निया शर्मा (Nia Sharma) ने हाल ही में स्पॉटिंग के दौरान बोल्ड अवतार दिखाया, जिसे देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Harshad Chopda को सृति झा से मिला था धोखा? एक्टर ने बताया सच; कुणाल कपूर का नाम सुन दिया ये रिएक्शन

Nia Sharma का फैशन सेंस देख लोगों ने पकड़ा माथा  (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    निया शर्मा (Nia Sharma) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और लो राइज जॉगर्स में नजर आईं। लेकिन इस आउटफिट में निया शर्मा ने अंडरगार्मेंट भी फ्लॉन्ट किया। उनका ये लुक देख लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने निया शर्मा पर तंज कसते हुए लिखा, "ये फैशन हमको कभी समझ नहीं आता, आखिर ये है क्या? दिखाना क्या चाहती हो?" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऊपर ही पहन लो, सुपरमैन स्टाइल।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे पैंट ऊपर कर लो।" चौथे यूजर ने लिखा, "टॉप को ये नीचे कर रही हैं, थोड़ा नीचे वाली को ही ऊपर उठा लो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने हारने के बाद Shreya Kalra की जीत पर उठाए सवाल, मेकर्स पर भड़कते स्पेशल जूरी को लगाई फटकार

    End of Feed