टीवी मसाला

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लेंगे तलाक!! कोर्ट पहुंचा मामला

Neil-Aishwaya divorce: टीवी इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार जाने-माने कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने तलाक लेने का फैसला लिया है और कोर्ट में पेपर दायर कर दिए हैं। इनके तलाक की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। नील-ऐश्वर्या ने ये फैसला क्यों लिया है, ये अब तक साफ नहीं है।

Image

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लेंगे तलाक!! कोर्ट पहुंचा मामला

Neil-Aishwaya divorce: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के तलाक की खबरें काफी लम्बे समय से इंडस्ट्री में चल रही थीं, जिन पर पक्की मुहर लगती दिख रही है। न्यूज18 इंडिया की ताजा खबर की मानें तो ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने ये फैसला लिया है कि अब ये साथ नहीं रह सकते हैं और इन्होंने कोर्ट में तलाक दायर कर दिया है। जब न्यूज18 इंडिया ने इस बारे में ऐश्वर्या और नील से बात करने की कोशिश की तो इन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इन दोनों से जुड़े एक व्यक्ति ने पोर्टल को बताया है कि नील भट्ट और ऐशवर्या शर्मा काफी लम्बे समय से अलग रह रहे थे। इन दोनों के बीच चीजें इतनी बिगड़ चुकी थीं कि ये साथ भी नहीं रह पा रहे थे। सारी चीजों को ध्यान में रखकर और भविष्य के बारे में सोचते हुए इन दिनों ने ये फैसला लिया है कि अब कानूनी तौर पर भी अलग हो जाएंगे। दोनों ने कोर्ट में तलाक दायर कर दिया है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। दोनों के बीच किस बात को लेकर परेशानी शुरू हुई ये अभी साफ नहीं है लेकिन ये पक्का है कि अब ये अलग होने की तरफ बढ़ रहे हैं।

बताते चलें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई थी। साथ में काम करते-करते ये दोस्त बन गए और जल्द ही इनमें दोस्ती हो गई। कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया और साल 2021 में 7 फेरे लिए। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी टॉक ऑफ द टाउन बन गई और दोनों ने स्मार्ट जोड़ी-बिग बॉस 17 जैसे शोज में भी हिस्सा लिया। जब ये कपल साथ में टीवी पर दिखाई देता था तो किसी ने कभी नहीं सोचा कि ये अलग हो जाएगा। इन दोनों के अलग होने की खबर से फैंस काफी निराश हैं। जब तक ये दोनों तलाक का आधिकारिक ऐलान नहीं कर देते हैं तब तक फैंस इनके लिए दुआएं मांग रहे हैं और इन्हें मतभेद निपटाने की सलाह दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article