टीवी मसाला

मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे लेट पहुंचीं Neha Kakkar पर बरसे ट्रोल्स, अब चुप्पी तोड़ बोलीं- आप लोग पछताओगे

Neha Kakkar Breaks Silence Over Trolling For Being Late In Melbourne Concert: बॉलीवुड और टीवी में अपनी सिंगिंग से कमाल दिखाने वाली नेहा कक्कड़ इन दिनों मेलबर्न कॉन्सर्ट के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा तीन घंटे लेट कॉन्सर्ट में पहुंची थीं, जिसपर वह जमकर ट्रोल हुई थीं।

Image

नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट के बाद हुई ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Neha Kakkar Breaks Silence Over Trolling For Being Late In Melbourne Concert: बॉलीवुड और टीवी में अपनी सिंगिंग से धाक जमाने वाली नेहा कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग दिये हैं। साथ ही उनके कई पंजाबी गाने भी ऐसे हैं जिन्हें सुनकर लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग से इतर मेलबर्न कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का मेलबर्न में कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था, जिसमें वह तीन घंटे देरी से पहुंचीं। उन्हें स्टेज पर लेट आता देख कुछ दर्शकों ने 'वापिस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिये थे। लेट-लतीफी के कारण नेहा कक्कड़ को जमकर ट्रोल भी किया गया। लेकिन अब इस मामले पर खुद नेहा कक्कड़ ने चुप्पी तोड़ी है।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कॉन्सर्ट के कारण होने वाली ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सच का इंतजार करो। आप लोग इतनी जल्दी मुझपर फैसला सुनाकर बहुत पछताओगे।" बता दें कि नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने भी ट्रोलिंग के बीच उनका सपोर्ट किया था। साथ ही टोनी कक्कड़ ने कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देरी से पहुंचने का कारण भी बताया था।

नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के भाई टोनी कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में जाहिर किया था कि जब कॉन्सर्ट के लिए नेहा मेलबर्न पहुंचीं तो उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। न तो कैब बुक थी, न ही होटल बुक था और न ही कोई और इंतजाम हुआ था। जबकि सिंगर को पहले ही आश्वासन दे दिया गया था। टोनी कक्कड़ ने नेहा को ट्रोल करने वालों को भी लताड़ा था और कहा था, "कलाकार मर्यादा में रहें और जनता?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article